Raebareli News: दो सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली, अगस्त 2 -- Raebareli News: लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दो मार्गों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना लालगंज-डलमऊ मार्ग पर पूरे हरजू बहाई गांव के सामने हुई। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दतौली गांव निवासी सत्यम (28) पुत्र रामखेलावन और पूरे राना मजरे बहाई निवासी विपिन कुमार (19) पुत्र विजय बहादुर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दूसरी घटना लालगंज-सेमरी मार्ग पर सैंबसी गांव के सामने हुई। गणेश गोस्वामी (23) पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.