रायबरेली, जुलाई 31 -- Raebareli News: ऊंचाहार। क्षेत्र के पूरे मैकूलाल मजरे पुरबारा गांव के महेश व नरेंद्र बीते ने थाने में केस लिखाया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात अकोढ़िया बाजार गए हुए थे। आरोप है कि घर वापस लौटते समय शराब के ठेके के पास कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर के सोनकर, विपिन व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mau News: मारपीट में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- Hapur News: शराब के ठेके पर युवक को मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...