रायबरेली, अक्टूबर 10 -- Raebareli News: महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के टिकरवल जतुवा टप्पे गांव निवासी 40 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र अवधेश अपनी पत्नी मीना सिंह के साथ किसी काम से बाइक से महाराजगंज जा रहे थे। इसी बीच गांव के बाहर निकले कि सामने से आ रहे हैं बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपत्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...