रायबरेली, नवम्बर 7 -- Raebareli News: खीरों,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर मौके से तुरंत फरार हो गया। उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा निवासी 35 वर्षीय रामू पुत्र शिवप्रकाश बाइक से थाना क्षेत्र के सेवनपुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में थाना क्षेत्र के उदवतपुर मजरे बकिया खेड़ा के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर इसमें रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। हालत नाज...