रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले में मिली तहरीर पर दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में बीते मंगलवार रात मिल एरिया थाने के उपनिरीक्षक राहुल कुमार पटेल हमराहियों के साथ रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान राहगीरों से बालापुर में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्...