रायबरेली, सितम्बर 7 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन से लापता युवक का सई नदी में शव मिलने पर परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मामले में दिनभर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई ना किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सपा नेता के नेतृत्व में भदोखर थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी आशीष निगम ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भदोखर थाने के रघुराईया गांव के रहने वाले शिवम यादव पुत्र सरोज यादव अचानक बीते दो दिनों से कहीं लापता हो गया था। परिजन युवक की खोजबीन कर रहे थे,लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर युवक क...