रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के बन्नांवा गांव में गुरुवार को देवर ने अपनी भाभी के ऊपर फावड़े से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट की इस वारदात में महिला को गंभीर चोटें आ गई ।इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी । क्षेत्र के बन्नावां गांव की रहने वाली पिंकी पत्नी रमेश ने नाम थाने पर तहरीर दी है कि उसका देवर अमरेश पुत्र श्यामलाल शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता है। गुरुवार को उसके घर में में घुस आया उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। पिंकी का आरोप है कि उसके देवर अमरेश ने उसके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटें आ गई। प्राथमिक इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि ...