रायबरेली, जुलाई 24 -- Raebareli News: महाराजगंज संवाददाता। तहसील क्षेत्र के मऊ डीवाई रजबहा से वाया दुसौती अयोध्या हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग सर्विस रोड 12 किलोमीटर अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है। मार्ग पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मार्ग पर चल रहे चौपाया वाहन का निचला हिस्सा गहरे गड्ढे में टच हो जा रहा है। इस मार्ग से करीब एक सैकड़ा गांव से डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीणों में तीखा आक्रोश है जो किसी भी दिन धरना प्रदर्शन का रूप ग्रहण कर सकता है। जौनपुर ब्रांच से निकली डीह डीवाई रजबहा मऊ गांव के पास से चंदापुर दुसौती तक 12 किलोमीटर डामरीकृत सड़क पूरी तरीके से खस्ता हाल व गड्ढायुक्त है। मार्ग पर जगह...