रायबरेली, अगस्त 16 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी । दुर्घटना में घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है । पुलिस ने मुकदमा आरोपी चालक व कार की तलाश शुरू कर दी है । मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी राकेश कुमार मिश्रा पुत्र रवीन्द्रनाथ मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है बीती 11 अगस्त की रात 8:00 बजे जब मेरे पिता रवीन्द्रनाथ 80 वर्ष डिघिया चौराहे से घर आ रहे थे । इस दौरान रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर डिघिया चौकी के पास रोड से गुजरी एक तेज रफ्तार डिजायर कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। घटना में व...