Raebareli News: दुकान पर कहासुनी के बाद दो गुटों में मारपीट, तीन घायल
रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: महाराजगंज। नहरिया देसी ठेके के पास किराने की दुकान पर कहासुनी के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। थुलवासा निवासी दुकानदार रामबरन ने पुलिस को तहरीर देकर पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, शाम करीब पांच बजे दुकान पर मौजूद उनके बेटे विनय साहू और विपिन साहू से कुछ युवकों ने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद 10-15 लोग पहुंचे और मारपीट कर दी। घटना में विनय, विपिन और रामबरन की पत्नी घायल हो गईं। सीएचसी से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने जांच की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.