रायबरेली, जुलाई 31 -- Raebareli News: सिंहपुर। थाना इन्हौना के मोहल्ला मिलकियाना निवासी राम पवन ने बताया कि लगभग 10 दिन पूर्व उसके व्हाट्सएप पर पीडीएफ चालान का एक फर्जी पीडीएफ फाइल आयी। जैसे ही उसे मोबाइल में इंस्टॉल किया और उसे बाद उसे डिलिट भी कर दिया। 30 जुलाई को रात लगभग साढे नौ बजे मेरे बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता संख्या 23150100019996 से सात मिनट के अंदर छह बार में क्रमश: 18 से बीस हजार निकाल लिए। साइबर ठगों ने छह बार में 99,898.77 रुपये निकाल लिए। यह पैसा मोबाइल नंबर 8278672209 से सम्बंधित आईडी पर गया है। पीड़ित ने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय थाने में पीड़ित ने लिखित तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...