Raebareli News: दीपावली पर ग्रामीण बैंक से गायब रहा कैश, मायूस लौटे ग्राहक
रायबरेली, नवम्बर 7 -- Raebareli News: अमावां संवाददाता। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर भी ग्रामीण बैंक की अमावां और देवानंदपुर शाखाओं में नकदी का संकट बना रहा। शनिवार को खरीदारी और जरूरी कामों के लिए रुपये निकालने पहुंचे ज्यादातर ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसी ग्राहक को जरूरत के मुताबिक आधी रकम मिली तो किसी को चौथाई पैसा देकर बैंक कर्मियों ने वापस कर दिया। अपना ही जमा पैसा जरूरत के समय नहीं मिलने से ग्राहकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विकास क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं देने वाली ग्रामीण बैंक की अमावां शाखा सबसे पुरानी शाखाओं में शामिल है। वहीं देवानंदपुर शाखा से भी हजारों ग्राहक जुड़े हैं। दोनों शाखाओं में बड़ी संख्या में लोगों के बचत खाते हैं। बैंक में सामान्य दिनों में आसानी से काम हो जाने के कारण लोग यहां खाता खुलवाना पसंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.