Raebareli News: दलबहादुर सिंह को दी श्रद्धांजलि
रायबरेली, अक्टूबर 21 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। देश की आज़ादी के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय दलबहादुर सिंह की 117वीं जन्मजयंती के अवसर पर करणी सेना 'भारत' द्वारा ऊंचाहार पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी ने उने चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में करणी सेना 'भारत' के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेन्द्र बहादुर सिंह (नन्हे भैया) ने कहा कि उन्होंने ऊंचाहार को पहचान दिलाई। दलबहादुर सिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध अनेक आंदोलनों में भाग लिया और कई बार जेल गए थे। इस मौके पर अरुण सिंह चंदेल (कन्दरावा), शिवरकरण तिवारी, पूर्व प्रवक्ता हरिनारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.