Raebareli News: दंगल में बदरका के विश्वजीत व इटावा के आजाद के बीच रहा कड़ा मुकाबला
रायबरेली, अक्टूबर 29 -- Raebareli News: खीरो संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित रघुराज सिंह नगर विकास समिति की ओर से करवा चौथ को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपदीय अन्तर्जनपदीय पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छोटी बड़ी लगभग आधा सैकड़ा पहलवानों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजित की गई प्रतियोगिता में विश्वजीत बदरका, आजाद इटावा और महेन्द्र महराजपुर, कैलाश पल्टीखेडा, बादल छिवलहा, रामसिंह मीठापुर आदि ने शानदार कुश्ती जीती। फाइनल कुश्ती 5100 सौ रुपये की हुई। इसमे विश्वजीत बदरका व आजाद इटावा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों में टक्करी कुश्ती रही जो नहीं कटी दोनों को बराबर पुरस्कार दिया गया। फाइनल कुश्ती में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश सिंह पूर्व विधायक हरचंदपुर ने विजेता व उपविजेता पहलवानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.