रायबरेली, अगस्त 18 -- Raebareli News: सतांव। क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित श्रीपारेश्वर मंदिर मैदान में मंगलवार को विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाएं। फाइनल कुश्ती लालगंज के कलाम व रायबरेली के सत्यम के मध्य हुई। दोनों पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। कलाम ने सत्यम को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कबड्डी में दीवानगंज विजेता, आसिफ लंबी कूद में अव्वल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...