रायबरेली, अक्टूबर 30 -- Raebareli News: रायबरेली प्रमुख संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को बसों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 6 से 17 नवंबर तक विशेष संचालन योजना लागू की है। इसके तहत प्रदेशभर में अधिकतम बसें सड़क पर उतारी जाएंगी और मांग के अनुसार अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर समेत प्रमुख शहरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि इस अवधि में अधिकारियों, चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां, साप्ताहिक विश्राम और डीडीआर स्वीकृत नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- Raebareli N...