रायबरेली, नवम्बर 2 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली)। चुरूवा -पश्चिम गांव बायपास मार्ग पर समोधा गांव के पास बीती रात तिलक समारोह से वापस आ रहे बोलेरो सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी । इस हादसे में बोलोरो खाई में जाकर लटक गई । हादसे में बोलेरो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात गुरबक्शगंज में आयोजित तिलक समारोह से लखनऊ लौट रही बोलेरो चूरूवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर समोधा गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।बोलेरो सवार लोग तिलक समारोह में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर पलटी, 19 गंभीर घायल इसी दौरान शेखपुर समोधा गांव के पास बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे क...