रायबरेली, अगस्त 21 -- Raebareli News: परशदेपुर संवाददाता। परैया नमकसार-पूरे राई संपर्क मार्ग पर कछवाहन का पुरवा के पास नाले पर बनी पुलिया गुरुवार रात हुई बारिश में तेज पानी के बहाव के चलते बह गई। पुलिया के बह जाने से ओलीपुर, राजियापुर, दुबानन का पुरवा, पूरे राई समेत कई गांवों के लोगों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाले पर बनी पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त और जर्जर थी। इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक के अधिकारियों को भी दी गई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: साल भर से पुलिया न बन पाने से पानी डूबे तीन दर्जन मकान इसके बावजूद पुलिया की मरम्मत या बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से बचाव के लिए कोई ठोस ...