Raebareli News: तीन दिन तक बंद रहेगी रेलवे क्रासिंग
रायबरेली, जुलाई 8 -- Raebareli News: जगतपुर। ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास डलमऊ रोड का रेलवे गेट ट्रैक पैरामीटर खराब हो जाने के कारण सात से 10 जुलाई तक मरम्मत के लिए बंद रहेगा। रेलवे विभाग ने पुलिस जगतपुर उप जिलाधिकारी ऊंचाहार को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि यातायात व्यवस्था सुचार रूप से चलने के लिए पूरे बरजोर गेट संख्या 10 सी व नवाबगंज गेट संख्या 15 सी से वाहनों को निकलवाया जाए। तीन दिन के लिए गेट बंद किया जाएगा। 10 जुलाई को सुबह छह बजे यातायात के लिए गेट खोला जाएगा। थाना प्रभारी बागीश मिश्रा ने बताया है कि रेलवे विभाग का पत्र मिल गया है। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। रेलवे गेट बंद हो जाने के कारण चार पहिया वाहन में दो पहिया वाहनों को 10 किलोमीटर का रास्ता तय करके डलमऊ रोड पर आना पड़ेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.