रायबरेली, अक्टूबर 5 -- Raebareli News: सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह आरा मशीन पर काम करने निकले दिहाड़ी मजदूर का शव सोमवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया औना सदरा गांव के पास स्थित 52 बीघा तालाब में झील-झंकार के बीच पड़ा मिला। मजदूर के रविवार देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की जेब से एक छोटा मोबाइल फोन, डायरी और कुछ नगदी बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जा रही थी। इसी दौरान रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर रामा पेट्रोल पंप के पास मंदिर के निकट ग्रामीणों ने शव वाहन रोक लिया। ग्रामीणों ने मजदूर की हत्या की आशंका जताते हुए आरा मशीन मालिक समेत घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। शव वाहन रोके हुए ग्रामीणों का कहना...