रायबरेली, सितम्बर 28 -- Raebareli News: सिंहपुर संवाददाता। शिवरतनगंज कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। रविवार देर शाम तीन बदमाश पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू के घर में तमंचे से लैस होकर घुस गए। बदमाशो ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सत्य प्रकाश साहू को निशाना बनाते हुए तमंचे के बल पर लूट का प्रयास किया। बताया गया कि सत्य प्रकाश साहू जब अपने घर पर मौजूद थे, तभी तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और तमंचा तानकर लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। अनीता साहू के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जबकि एक बदमाश को मौके पर ही लोगों की मदद से दबोच लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने पकड़े गए आरोप...