Raebareli News: डॉक्टरों की हड़ताल से सीएचसी में व्यवस्था धड़ाम, भटकते रहे मरीज
रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरचंदपुर में बुधवार को संविदा डॉक्टरों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन दोपहर करीब दो बजे तक केवल दो डॉक्टर ही मरीजों का इलाज करते नजर आए। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। महिला डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने से इलाज कराने पहुंचीं महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों की भीड़ को देखते हुए अधीक्षक को प्रशासनिक कार्य छोड़कर ओपीडी में मोर्चा संभालना पड़ा। सीएचसी में बुधवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर और अंदर मरीजों की कतारें लगी रहीं। पंजीकरण कक्ष पर पर्चा बनवाने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.