Raebareli News: डीएम पोषण व बाल विकास योजनाओं की समीक्षा की
रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में पोषण एवं बाल विकास से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। बैठक के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों, निर्माणाधीन परियोजना कार्यालयों, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण वाटिका तथा सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.