रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में मंडी समिति परिसर से हुई बाइक चोरी के मामले में आखिरकार करीब तीन माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी सरनजीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवी कुमार के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में विधिक कार्रवाई की गई। हालांकि अब भी चोरी गई बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दरअसल सेमरपहा निवासी महेंद्र कुमार की बाइक मंडी समिति परिसर से चोरी हुई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तत्कालीन चौकी प्रभारी नितिन मलिक ने फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की शिनाख्त भी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी। स्थानीय पुलिस से निराश पीड़ित ने दस ...