रायबरेली, अगस्त 26 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता।जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर भीषण जलभराव के चलते पूरी सड़क पानी में डूब गई है। पानी दुर्गा दीन के घर के चारों तरफ पानी भर गया है। जिससे उनका घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जल निकासी समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना की अगवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जगतपुर में बाईपास बनाया गया। बाईपास निर्माण के समय जल निकासी के लिए बनी पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। वर्तमान में मात्र कुछ पाइपों के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है। यही जलभराव की मुख्य वजह है। पिछले दो वर्षों से जिलाधिकारी सहित सिंचाई विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से लगातार...