Raebareli News: डलमऊ में नरेंद्रपुर-सहमदा माइनर कटी: खेतों में भरा पानी
रायबरेली, जुलाई 22 -- Raebareli News: रायबरेली। डलमऊ । तहसील क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर स्थित नरेंद्रपुर-सहमदा माइनर कुलाबा नम्बर 5 बुधवार की सुबह अचानक कट जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। माइनर से निकले तेज बहाव के पानी ने देखते ही देखते आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लगभग 100 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इस अप्रत्याशित हादसे ने क्षेत्रीय किसानों की महीनों की मेहनत और पूंजी पर पानी फेर दिया है, जिससे वे गहरे संकट में आ गए हैं। माइनर कटने की इस घटना से सबसे अधिक प्रभावित छतम्बा गांव के किसान हुए हैं। देवेंद्र दीक्षित, रवि, शशि, जितेंद्र, देवेंद्र गौतम, राम आसरे, आरो पटेल, बबिता और मिथिलेश समेत दो दर्जन से भी अधिक किसानों के खेत लबालब भर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नहर पाटने से धान कि रोपाई बाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.