रायबरेली, अक्टूबर 31 -- डलमऊ ब्लॉक प्रमुख सपा में शामिल Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख डलमऊ शिवराम पासी अपने समर्थकों के साथ कमल के फूल को छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों, नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर ब्लाक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली। डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज रावत द्वारा सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के समक्ष ग्रहण किया। उनके साथ ग्राम प्रधान बांसीपरान दीपेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान कंधरपुर अशोक पासी, प्रदीप कुमार सहित अनेकों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सपा में शामिल हुए। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित का...