Raebareli News: ट्रेन में चढ़ते समय महिला गिरी, घायल
रायबरेली, अक्टूबर 12 -- Raebareli News: रायबेरली। सोमवार को जनता एक्सप्रेस में चढ़ते समय कुमुद लता उम्र करीब 28 वर्ष पुत्री राम लाल निवासिनी ग्राम किशुनपुर केवई थाना फुर्सतगंज जिला अमेठी पैर फिसलने से प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में चली गई। तभी ट्रेन मैनेजर ने गाड़ी को रोक दिया। जीआरपी व अन्य लोगों ने महिला को बाहर निकाला। महिला के दाहिने हाथ, पैर व कमर में तथा अंदरुनी चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.