Raebareli News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
रायबरेली, जुलाई 5 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। ट्रैक के किनारे से जा रहा किशोर अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे एक किशोर सारस चौराहा के निकट ओवर ब्रिज के पास ट्रेन संख्या 14123 प्रतापगढ़- कानपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके एसआई अजय वर्मा पहुचे तो उसकी पहचान डलमऊ थाने के कठगर निवासी शिवम पुत्र सन्तलाल उम्र 19 वर्ष के रुप में हुई। मृतक का फिलहाल मधुबन क्रासिंग के पास किराये के माकान में रहता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शिवम रविवार को ट्रैक के किनारे-किनारे मजदूरी करने सब्जी मण्डी जा रहा था। जिसकी ट्रेन के चपेट में आ जाने से मौत हो गई है। मिल एरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.