रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: बछरावां,संवाददाता। बछरावां-मौरावां मार्ग पर थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली गांव के रहने वाले बाइक सवार रामखेलावन पुत्र सरदार बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में बछरावां की ओर जा रहा था। इसी बीच उन्नाव की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक सामने से उसकी बाइक सवार में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...