रायबरेली, अक्टूबर 1 -- Raebareli News: शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच मार्ग पर मनऊ खेड़ा गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुए 10 वर्षीय इंद्रपाल की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को शव घर पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े। अंतिम संस्कार के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर कुछ मिनट के लिए जाम लगा दिया। मनऊ खेड़ा निवासी राजेश कुमार का पुत्र इंद्रपाल (10)अपनी बहन आशा के साथ बुधवार को साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे इंद्रपाल के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे, जबकि आशा को मामूली चोटें आई थीं। दोनों को सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बा...