रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: लालगंज संवाददाता। सरेनी थाना क्षेत्र के चक चोरहिया गांव निवासी संजय कुमार के दस वर्षीय पुत्र कृष्णा की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे थे, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां मोहिनी और पिता संजय कुमार दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कृष्णा की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद वह लालगंज-रालपुर मार्ग स्थित गंगागंज चौराहे के पास एक झोलाछाप चिकित्सक के पास इलाज कराने पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने बच्चे को तीन दिन के लिए दो सीरप दिए और दवा से तबीयत ठीक होने की बात कही। शनिवार सुबह जब परिजन दोबारा दवा लेने प...