रायबरेली, अगस्त 18 -- Raebareli News: सरेनी संवाददाता। पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना आरोपियों को महंगा पड़ गया। जांच में मामला दूसरा पाए जाने पर पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर चंद्र पांडे ने बताया कि थाना खीरों के बसावन खेड़ा गांव के रहने वाले मोनू पुत्र नन्हे व सरेनी थाने के जदई खेड़ा मजरे भोजपुर गांव के रहने वाले संजीत पुत्र शिव शंकर के मध्य पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था । इसी दौरान मोनू ने 112 को लूट की सूचना दी । सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की । यह भी पढ़ें- Purnia News: लूट एवं अपहरण को अंजाम देने वाला चार घंटे में धराया इसमें लूट की सूचना फर्जी पाई गई। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के संबंध में दोनों आरोपियों को उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह व आरक्षी पीय...