रायबरेली, अगस्त 13 -- Raebareli News: रायबरेली। शहर में स्थित जीजीआईसी की प्रधानाचार्य के आवास से दिन दहाड़े चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया। प्रधानाचार्य के आवास दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। हालांकि अभी इस मामले में कोतवाली पुलिस को प्रधानाचार्य की ओर से चोरी की घटना को लेकर कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही चोरी की घटना की स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...