रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: रायबरेली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिले में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र स्थापित करने की योजना का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय से 15 से 20 किलोमीटर की परिधि में 10 से 25 एकड़ भूमि पर यह क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। शनिवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों में विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एव...