Raebareli News: जिले में पहली बार सिंथेटिक ट्रैक पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे माध्यमिक स्कूलों के खिलाड़ी
रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग, के खिलाड़ियों के लिए इस वर्ष की जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेहद खास होने जा रही है। 75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 9 व 10 अक्टूबर को मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री आवासीय परिसर स्थित सिंथेटिक एथलेटिक्स मैदान पर किया जाएगा। जिले के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है, जब माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त सिंथेटिक ट्रैक पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागी खिलाड़ियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। इस प्रतियोगिता में जिले के छह जोनों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.