रायबरेली, जुलाई 27 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। शहर में प्रस्तावित मॉडल बस स्टेशन का निर्माण समय पर पूरा न होने से यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से परियोजना के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों का कहना है कि बस अड्डे के आधुनिकीकरण में देरी का असर प्रतिदिन हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है। शहर के बस स्टेशन को मॉडल बस स्टेशन बनने से यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थित प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। लेकिन परियोजना पूरी न होने से लोग अब भी पुरानी व्यवस्थाओं पर निर्भर हैं। वहीं बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में पर्याप्त प्रतीक्षालय और अन्य सुविधाओं के ...