रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिला कारागार में एक सजायाफ्ता बंदी की मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर जेल प्रशासन ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बीते वर्ष जनवरी माह में बंदी को एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह लगातार जेल में था। बंदी की मौत की खबर उसके परिजनों को दे दी गई है। प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के घरौरा गांव के रहने वाले सुगन पुत्र हबीब को न्यायालय के द्वारा बीते वर्ष 2025 में 28 जनवरी को चल रहे मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। न्यायालय के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया । मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे जेल के अंदर अचानक बंदी की तबीयत बिग...