Raebareli News: जिला कारागार में आयोजित हुआ ध्यान योग शिविर
रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के नेतृत्व में अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान से आए नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द के द्वारा जिला कारागार में बंदियों के मानसिक व शरीरिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। अमृता विश्व विद्यापीठन संस्था से आए नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द ने कहा कि योग और ध्यान का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस मौके पर जेलर हिमाशुं रौतेला व उपकारापाल जन्मेजय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.