Raebareli News: जिला अस्पताल में मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की बाढ़, दो की मौत
रायबरेली, नवम्बर 23 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच वायरल बुखार और सांस की बीमारी से मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए दो मरीजों ने दम तोड़ दिया तो वहीं बुखार के साथ सांस से ग्रसित करीब बीस से अधिक मरीजों को अलग-अलग वार्डो में इलाज के लिए भर्ती किया गया। वहीं सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब डेढ़ हजार से अधिक मरीजों को ओपीडी में चिकित्सीय सलाह दी गई। वर्तमान समय में जिला अस्पताल में वायरल बुखार और मौसम में बदलाव के बाद सांस की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गदागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला मायादेवी (70) और मिल एरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के रहने वाले रेवतीराम (57) को सांस लेने में तकलीफ होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.