Raebareli News: जाम से कराहा महराजगंज कस्बा, आधे घंटे फंसी एम्बुलेंस
रायबरेली, अगस्त 6 -- Raebareli News: महराजगंज,संवाददाता। कस्बे में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोग हलाकान हो गए है। बुधवार को लगे जाम में जहां एम्बुलेंस भी करीब आधे घंटे तक फंसी रही तो वहीं पैदल निकलने वाले लोग भी इसी जाम में फंसे रहे। सड़क की पट्रियों तक दुकानदार के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और बेहतरीब खड़े होने वाले वाहनों के चलते दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस प्रबंध नहीं किए जा रहे है। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है, जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कस्बे की बिगड़ी यातायात व्यवस्था, जाम का झाम, स्कूली बच्चों के साथ व्यापारियों और कांवड़ यात्रा के साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन सजग नजर आ रहा वहीं तहसील मुख्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.