रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग की ओर से एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस विभाग की टीम के द्वारा स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के बीच प्रमुख बाजारों में पहुंचकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए जा रहे है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बढ़ रही साइबर क्राइम की घटनाओं को देखते हुए सप्ताह में थानावार एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूल, कॉलेज के साथ कोचिंग संस्थान व अन्य स्थानों पर साइबर थाने की टीम पहुंचकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने के उपाए के बारे में जागरुक कर रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: साइबर सुरक्षा व एंटी रोमियो की जानकारी देकर किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...