रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: खीरों संवाददाता। क्षेत्र के देवगांव स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में भव्य झांकी और जागरण का आयोजन किया गया। कानपुर से आए सांस्कृतिक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया। आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में देवगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक झांकियों का आनंद लिया। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। धार्मिक आस्था और भक्ति से परिपूर्ण इस कार्यक्रम को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम में गांव और क्षेत्र के सैकड़...