रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: अमावां संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह जहरीले जंतु ने एक बच्चे को डस लिया। कुछ कुछ ही देर में परिजन जब तक कुछ समझ पाते कि उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के रही गांव निवासी नान्हे का सात वर्षीय बेटा प्रीतम शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर पर ही खेल रहा था। इस दौरान प्रीतम ने घर की दीवार में बने एक ताख में हुए सुराख में हाथ डाल दिया और सुराख में बैठे जहरीले जंतु ने उसे डस लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रात में घर के भीतर सर्पदंश से बालिका और युवक की मौत जहरीले जंतु के डसने से प्रीतम की चीख निकल गई और भाग क...