रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी नरेंद्र बहादुर यादव की 32 वर्षीय पत्नी आरती ने बुधवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन आरती को इलाज के लिए पीजीआई ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती को अस्पताल पहुंचाने में धीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू यादव ने मदद की। घटना के समय उसका पति नरेंद्र बहादुर यादव घर पर मौजूद नहीं था और झांसी गया हुआ था।आरती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे सास-ससुर और एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गई...