रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। सरेनी थाना क्षेत्र के गंगासो गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी जमीन हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र और कूटरचित अभिलेख तैयार कर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित श्रीनरायन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर तीन लोगों को नामजद करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से पुराने राजस्व और पारिवारिक अभिलेखों में हेरफेर कर उनके स्वामित्व को चुनौती दी जा रही है। पीड़ित के अनुसार ग्राम गंेंगासो स्थित भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। उनका कहना है कि चंद्रशेखर उर्फ सधई पांडेय की वसीयत के आधार पर त...