Raebareli News: जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल
रायबरेली, नवम्बर 14 -- Raebareli News: सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के सिटकहिया मजरे कमालूद्दीनपुर गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। अचानक हुई मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट घटना में जयरामपुर पाण्डेय गांव निवासी उत्कर्ष पाण्डेय पुत्र राममनोहर पाण्डेय, धर्मबन्धु पाण्डेय पुत्र त्रियुगी प्रसाद पाण्डेय और अम्बिकेश पाण्डेय पुत्र रामजीत पाण्डेय तो वही दूसरे पक्ष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.