रायबरेली, नवम्बर 14 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूरे जसंवत मजरे जिगना गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला को लगातार परेशान किए जाने और बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता सोमती पत्नी स्व. रामसुमित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन के विवाद का मामला ऊंचाहार एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अदालत का स्पष्ट स्थगन आदेश (स्टे) भी प्रभावी है। पीड़िता का आरोप है कि न्यायालय के आदेशों को दरकिनार करते हुए विपक्षी के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। था...