रायबरेली, अगस्त 9 -- Raebareli News: रायबरेली। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) में इस शिक्षण सत्र छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज दस अगस्त तक है। उन्होंने बताया है कि इच्छुक छात्राएं आज आवेदन कर लें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...