रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: लालगंज। खीरों थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज सिंह (23) पुत्र मेवालाल गुरुवार को अपने घर की छत पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह संतुलन खोकर करीब 11 फुट नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...